गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के बनकाटी पंचायत के बैतालपुर गांव निवासी झामुमो नेता जुझार सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने पत्र में जिक्र किया है कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सक्रिय सदस्य रहे हैं, लेकिन बड़े दुःख के साथ उन्हें स्वेच्छा से पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने पार्टी से अपने इस्तीफे का मुख्य कारण वर्तमान सरकार के आदिवासियों के प्रति दमनकारी रवैये को बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासियों के साथ निरंतर अत्याचार हो रहा है और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है. ऐसी स्थिति में उनका पार्टी में बने रहना उचित नहीं है. उन्होंने बताया कि अब वे घाटशिला उपचुनाव में खुद चुनाव लड़ेंगे.











