
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में रविवार को विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा प्रखंड के कोर कमेटी की एक आपात्कालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता मे की. बैठक में विधायक समीर महंती ने संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करते हुए प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने,पंचायत का दौरा करने, विकास योजना का प्रस्ताव देने समेत अन्य विंदुवार दस विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, ललित मांडी, असित मिश्रा, गुरूचरण मांडी, नवकुंवर, मदन मन्ना, अरुण बारिक, रास बिहारी साव, आशीष गिरी, विशाल बारिक, तापस दास समेत अन्य उपस्थित थे.







