
सरायकेला: झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने समाहरणालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान अनुकंपा पर नौकरी पाए 3 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. यह सभी चौकीदार पद के आश्रित है. नौकरी पाने वाले में राजनगर के मालती हंसदा, खरसावां का कार्तिक , पठानमारा का साधु सोय शामिल है. इस दौरान अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने सूबे में जल्द विकास की गति तेज करने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कुछ विकास पर प्रभाव पड़ा है. जिसे जल्द दूर कर विकास की गति तेज की जाएगी.














