गालूडीह : जोड़सा पंचायत के चोड़िन्दा गांव निवासी गणेश गिरि की पत्नी छाया गिरि बुधवार से लापता हो गई है. इस संबंध में गणेश गिरि ने गालूडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी बुधवार सुबह करीब चार बजे किसी को बिना कुछ बताये लाल रंग की साड़ी में घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से वापस नहीं लौटी है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.











