घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका म घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को बुधवार देर रात मऊभंडार ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि घाटशिला के एक बिल्डर की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही विधायक सरयू राय ने ग्रामीण एसपी और एसएसपी से मामले की जांच करने की मांग की है, विधायक सरयू राय ने घाटशिला स्थानीय विधायक सह मंत्री रामदास सोरेन से भी मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है. विधायक सरयू राय घाटशिला थाना पहुंचे, पुलिस की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है.



