
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पूजा नही करने का निर्णय लिया है. रविवार को पूजा कमेटी की एक बैठक शंशाक शेखर बारीक की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सदस्यों ने पूजा को लेकर सरकार द्वारा पारित नियमों पर चर्चा की और कहा कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए पूजा संपन्न कराना संभव नही है. कहा कि सरकार की गाइडलाइन में कहा गया है कि मां दुर्गा की मूर्ति चार फीट, पंडाल निर्माण नही करने, प्रसाद वितरण नही करने, लाइट ना लगाने समेत अन्य कई नियम को पालन करने की बात कही गयी है जो संभव नहीं होगा, इस कारण कमेटी के सदस्यों ने पूजा नही करने का निर्णय लिया है. विदित हो कि कमेटी द्वारा मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा था और पंडाल बनाया जा रहा था, कमेटी सदस्यों ने मूर्ति और पंडाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया. वही कमेटी अध्यक्ष चंडी चरण साधु ने कहा कि सरकार की कोराना गाइडलाइन को पालन करते हुए पूजा संपन्न कराना संभव नही है जिस कारण कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष पूजा नही होगी. कहा कि पंडाल को खोल दिया जाएगा और मूर्ति को कपड़ा से ढंक दिया जायेगा. कहा कि सरकार सिर्फ पूजा और धार्मिक कार्यो पर ही कोरोना का हवाला देते हुए आयोजन पर प्रतिबंध लगा रही है. बिहार चुनाव व यूपी उपचुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा रैली निकाली जा रही है,क्या वहां पर संक्रमण नहीं बढेगा. पूजा कमेटी के सदस्यों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए इस वर्ष पूजा को स्थगित करने का निर्णय लिया है. बैठक में कार्तिक दे, चंडी चरण साधु, कृष्ण चंन्द्र मंडल, कुबेर चंन्द्र घाटवारी, अश्वनी साधु, बारीन दे, पद्मलोचन धाटवारी, गंगाधर साधु समेत अन्य उपस्थित थे.







