जमशेदपुर : पोटका के हल्दीपोखर में मस्जिद निर्माण के विरोध में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के ही एक वर्ग के लोग सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचे. उन्होंने हल्दीपोखर में मस्जित निर्माण पर रोक लगाते हुए पोटका के सीओ इम्तियाज अहमद को वहां से हटाये जाने की मांग भी की.(नीचे भी पढ़ें)
लोगों का आरोप है कि पोटका सीओ इम्तियाज अहमद हल्दीपोखर का माहौल बिगाड़ रहे हैं. उन्होंने सीओ के संरक्षण में दूसरे अकीदे की मस्जिद का निर्माण कराये जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें वहां से हटाने की मांग की. उनका कहना था कि दोनों वर्ग एक ही समुदाय के होने के बाद भी अलग-अलग अकीदे के होने के कारण नयी मस्जित बनने पर समाज में विद्वेष बढ़ेगा. साथ ही मांग की गई है कि मस्जिद का निर्माण रोका जाए और हल्दीपोखर में एक बैठक बुलाई जाय और बैठक के बाद आपसी सहमति से ही आगे की कार्रवाई की जाए.











