गालूडीह : शुक्रवार शाम स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने गालूडीह आंचलिक मैदान पहुंचकर अष्ठ प्रहरी हरिनाम संकीर्तन में हिस्सा लिया. उन्होंने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की एवं परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंत्री ने कहा कि कलियुग में हरिनाम ही मुक्ति का आधार है. हरिनाम से मन को शांति मिलती है, इसलिए हम सभी को थोड़ा बहुत समय निकालकर हरिनाम का श्रवण अवश्य करना चाहिए. मौके पर जगदीश भकत, कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, सचिन सरकार, निर्मल चक्रवर्ती, शेख बदरुद्दीन, अवनी महतो आदि उपस्थित थे.











