घाटशिला: घाटशिला प्रखंड सभागार में शनिवार को विधायक रामदास सोरेन ने सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम छमाही के लिए प्राप्त वस्त्रों का वितरण कार्यक्रम का शुभारमभ किया. मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार की यह एक महत्वकांक्षी योजना है जिसमें हर कार्डधारी को धोती, साड़ी अथवा लूंगी साड़ी मात्र 10 रुपया में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना से ग्रामीण काफी लाभान्वित हो रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 27276 कार्ड धारियों को वस्त्र दिया जाएगा. इसमें 20926 (पीएच) लाल कार्डधारी तथा अंत्योदय के कुल 5696 तथा सबर के लिए 449 साड़ी धोती है. साथ ही नवंबर माह में जिसका ग्रीन कार्ड बना है वैसे 654 लाभुकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, विकास मजूमदार, कान्हू सामंत, प्रधान सोरेन, वकील हेंब्रम समेत काफी संख्या में लाभुक एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.



