गालूडीह: शनिवार शाम गालूडीह बागाल पाड़ा की महिला फुलमनी गोप (49) के साथ एक युवक ने मारपीट की, जिससे महिला बेहोश हो गई. उप मुखिया कपिल देव शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला को निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया. जहां महिला का इलाज चल रहा है. इधर, सूचना पर गालूडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था. फुलमनी गोप ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक मेरा भतीजा पिंटू गोप है. जायदाद और संपत्ति के लिए मेरा भतीजा यह सब कर रहा है. मेरे घर मेरी भतीजी अपने पति सुकुमार गोप कुछ दिनों से रह रही है. भतीजी का मायके बड़ाखुर्शी गांव में है.(नीचे भी पढ़े)
शनिवार को लोन कंपनी से कुछ लोग आए थे. मेरी भतीजी मुझे बता रही थी कि लोन कंपनी के लोग यहां तक कैसे पहुंचा. जरूर किसी ने पता बता दिया होगा. इसी बात पर भतीजा पिंटू गोप, पत्नी सोमबारी गोप, बिंदोसरी गोप, सहचरी सिंह ने अश्लील भाषाओं का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगा. फिर मेरे साथ-साथ मेरी भतीजी ललिता गोप, सुकुमार गोप के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मैं बेहोश हो गई. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा दीपक गोप है. विक्षिप्त है होटल में काम करता है, किसी तरह रोजी-रोटी चलती है.



