
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा हाईवे सड़क किनारे स्थित शारदा थार्मोकॉल प्लांट परिसर में सोमवार को प्रबंधन, जनप्रतिनिधि और मजदूरों के साथ विधायक समीर महंती ने त्रिपक्षीय वार्ता की. विदित हो कि विगत दिनों एक प्रतिनिधि मंडल ने कई महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित एक ज्ञापन विधायक समीर महंती और कंपनी के प्रबंधन को सौंपा था. मजदूरो की समस्याओं के समाधान पर विधायक ने कंपनी के प्रबंधन और मजदूरों के साथ बैठक की. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और मजदूरों की सहमति बनी, जिसमें दैनिक मजदूरों की मानदेय पर प्रतिदिन की दर से 80 रूपए बढ़ोतरी की गई, सालाना बोनस और स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने संबंधित सहमति बनी है. मौके पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, अरुण बारिक, बीरबल बेरा, मदन मन्ना, रास बिहारी साव,खितिश मुंडा, सोमाय हांसदा, यदुपति राणा, नाडु माइती समेत अन्य उपस्थित थे.







