
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के सुरदा क्रॉसिंग बाबा तिलका चौक पर स्थापित भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी का जयंती के अवसर पर विधायक रामदास सोरेन ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी. मौके पर विधायक ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. अवसर पर नेताओं ने श्रद्धांजली देने के बाद बाबा तिलका मांझी अमर रहे का नारा लगाया. अवसर पर जिला पार्षद बाघराय मार्डी ,झामुमो जिला कोषाध्यक्ष काली पोदो गोराई, झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरंग माहली, गणेश टूडू, रविंद्र राज, विक्रम बेसरा, रतन टूडू, गोरा पुर्ति ,राज हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




