गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय के समक्ष निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. दोनों विधायकों के प्रयास से यह विद्यालय शुरू हुआ. दोनों विधायकों ने अभिभावकों और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुड़ाबांदा की छात्राओं को शिक्षा लेने के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा, इस विद्यालय में बेहतर शिक्षा मिलेगी. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि बहुत जल्द विद्यालय का चाहरदिवारी की उंचाई होगी और तार से घेरा जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की बहुत ही पुरानी मांग थी जो आज पूर्ण हुआ. प्रखंड क्षेत्र में विद्यालय खोलने पर क्षेत्र के छात्राओं को दुसरे प्रखंड जाना नहीं पड़ेगा. विधायक समीर महंती ने कहा अब प्रखंड की छात्राएं प्रखंड क्षेत्र में ही पढ़ाई करेंगी. कहा की हेमंत सरकार ने क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है. कहा की सरकार क्षेत्र के विकास करने और बच्चियों को शिक्षित करने के प्रति सचेत है. मौके पर दोनो विधायक ने पौधा रोपण कर क्षेत्र में जंगल संरक्षण करने का संदेश दिया..(नीचे भी पढ़े)
मौके पर जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी, प्रखंड प्रमुख सुबजित मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया,बीस सुत्री अध्यक्ष सुराई टुडू, विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा,उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू,बीस सुत्री सदस्य साकिला हेम्ब्रम,बुकाई सोरेन, पुर्व जिला परिषद सदस्या बेलबुती मुर्मू, मुखिया कानाई लाल मालही, तोड़ो किस्कु,रत्नों लाल रावत,राम कर्मकार, प्रशांत प्रधान, बिनोद बागाल, दाशमत सोरेन,लालमोहन मांडी,युगल मांडी,साहेब राम सोरेन,राम चंद्र मुंडा, पशुपति, बंकिम हेम्ब्रम, संजय महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



