जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति समूह गान एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. तुलसी भवन के मुख्य सभागार में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के 24 स्कूलों के कुल 196 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)

संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ प्रतियोगिता में संहिता राणा, जया मुखर्जी, शिउली एव मिताली मित्रा ने निर्णायक की भूमिका अदा की. प्रतियोगिता के परिणाम 15 अगस्त के बाद घोषित किये जायेंगे. कार्यक्रम के संयोजक अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र एवं नीता सागर चौधरी के साथ आयोजन में संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान, सह सचिव विद्यासागर लाभ एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

आयोजन को सफल बनाने में यमुना तिवारी व्यथित, अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पाण्डेय, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा,बसंत जमशेदपुरी, माधुरी मिश्रा, रीना गुप्ता, वीणा कुमारी नंदिनी, निर्मला राव, राजेन्द्र साह राज एवं जितेश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे.



