
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के किशोरीपुर गांव का गुरुवार को दौरा कर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ग्रामीणों संग बैठक कर उनकी समस्या से रूबरू हुए. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में समुचित शौचालय का निर्माण नही हुआ है, कई गरीब ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास,राशन कार्ड पाने से वंचित है. ग्रामीणों ने गांव में पीसीसी सड़क बनाने और चापाकल लगाने की मांग की है.मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि सरकार राशन कार्ड दे रही है ग्रामीण आवेदन फार्म भरकर प्रखंड मुख्यालय में जमा करे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गांव का विकास करने के प्रति सचेत है परंतु कोरोना संक्रमण के कारण गांव में विकास कार्य प्रभावित है, कहा कि राज्य में सुधार होने के पश्चात विकास को गति मिलेगा. मौके पर झामुमो जिला सहसचिव धनजंय करुणामय,प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी,निर्मल महतो,मिथुन कर,पंचानन महतो,ग्राम प्रधान अर्जुन हांसदा,गोपाल पाल,बरुन पाल, बाबलु पाल,निभा पाल,सुबल पाल समेत अन्य उपस्थित थे.







