बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक स्थित यात्री विश्रामगार में विगत दिन टैंकर घुसने से यात्री सेड ध्वस्त हो गया था. सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर सोमवार को विधायक समीर महंती तीनों मृतक के परिवार से मिलकर दुःख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी. विधायक श्री महंती ने तीनों परिवार को श्राद्धकर्म के लिए पांच-पांच हजार रुपया देकर आर्थिक सहयोग किया. साथ ही दो तीन दिन के अंदर 50 किलो चावल देने की बात कही. (नीचे भी पढ़े)
सड़क दुर्घटना में फुलबड़िया निवासी बाले मुंडा, महाकुड़िया निवासी कार्तिक मुंडा और खामार निवासी तपन त्रिपाठी की मौत हुई है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ हांसदा, उपाध्यक्ष नव कुंवर, संगठन सचिव रासबिहारी साव, उप प्रमुख मुन्ना होता, आशीष माईती, मुखिया विधान चंद्र मांडी, बिशु ओझा, मोतीलाल मुंडा, सोमू जेना, देवाशीष पैरा, मिथुन कर, राबिन मुर्मू, कृष्णा पाल, विजय मुंडा, रामदास हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



