बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के मालुवा गांव निवासी प्रशांत दास के शव तालाब से बरामद होने की सूचना पाकर विधायक समीर महंती मृतक के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली. विधायक ने परिवार को सांत्वना दिया और मृतक की पत्नी स्वाती दास और पिता बंकिम दास को आश्वस्त किया कि वे इस इस मामले को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी से बात कर उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)
विधायक ने गांव से ही एसएसपी से दूरभाष पर बात कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. विधायक ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि इस मामले की उद्भेदन कराने में पुलिस की मदद करें. मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,उप प्रमुख मुन्ना होता, गौरीशंकर महतो,असित मिश्रा,सीपीएम नेता स्वपन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



