बहरगोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी में आयोजित हो रहे स्वामी निगमानंद सरस्वती के चार दिवसीय 108वें सार्वभौम भक्त सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर में ओडिशा के बलियापाल की श्रद्धालु बसंती महंती के गले से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन की छिनतई कर ली. बसंती महंती कैंप नंबर 40 में भोजन करने के बाद हाथ धोने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने उनके गले से चेन ही छिनतई कर ली. उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात युवक आसपास में थे. उन्होंने आशंका जताई कि संभवत उन्हें तीनों युवकों में से किसी ने उनके गले से सोने की चैन की छिनतई की. उन्होंने इसकी सूचना कमेटी के लोगों के दी है और कमेटी के लोग ऐसे बदमाशों की तलाश में जुटे हैं. इधर आयोजन स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर कोई व्यवस्था नहीं की गई है.(नीचे भी पढ़े)

जबकि यहां हजारों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है. भक्त सम्मेलन में ओड़िशा के बालियापाल से पहुंची बसंती महंती ने सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से मिलकर सोने की चेन की छिनतई होने की जानकारी दी. डॉ गोस्वामी ने महिला से सारी जानकारी ली. उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सुचित कर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. वही सम्मेलन स्थल पर लोगों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात करने की मांग की. पुलिस ने कहा कि जब तक सम्मेलन चलेगा, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. स्थल पर भक्तों ने तीन महिला और एक युवक को पकड़ कर कमेटी को सौंपा. भक्त सम्मेलन स्थल पर अन्य भक्त के गले से चेन की छिनतई करते भक्तों ने तीन महिला और एक युवक को धर दबोचा.(नीचे भी पढ़े)

पकड़े गए सभी लोगों को भक्तों ने कमेटी को सौंप दिया है. कमेटी के लोगों ने पकड़े गए महिला और युवक की तलाशी ली तो एक महिला के पास से कैंची आकार का एक धारदार हथियार बरामद हुई. साथ ही तीन चार सोने के टूटे फूटे चेन मिले है. कमेटी के लोग सभी से पुछताछ कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए महिलाएं खुद को खड़गपुर निवासी बता रही है जबकि युवक अंगारीशोल गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल सभी लोगों को कमेटी अपने निगरानी में रखकर इसकी जानकारी बड़शोल पुलिस को दे दी है. समाचार लिखे जाने तक अभी तक पुलिस सम्मेलन स्थल पर नहीं पहुंची है.



