जमशेदपुर : झारखंड में झामुमो व कांग्रेस की ठगबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आज बोड़ाम प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक वृहद आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया. बोड़ाम – माधवपुर रोड से जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय तक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेताया. इसके तहत इन लोगों ने विधि व्यवस्था की चरमराई स्थिति, पेंशन में देरी व प्रशासनिक लापरवाही, बेरोजगारी में बढ़ोतरी व युवा नीति का अभाव, पेसा कानून की अनदेखी, जनहित योजनाओं में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया. (नीचे भी पढ़े)
बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री नन्दजी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप महतो, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह कार्यक्रम के प्रभारी मूंचीराम बावरी, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बनवाली बनर्जी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. जटाशंकर पांडे (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा झारखंड एवं बोड़ाम मंडल प्रभारी) ने कहा कि जनता के हक और अधिकार के लिए भाजपा सदैव तत्पर रही है. आज का यह प्रदर्शन इस ठगबंधन सरकार को आईना दिखाने का कार्य है। प्रशासनिक लापरवाही और जनता की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह सिर्फ एक शुरुआत है, भाजपा हर गांव और हर प्रखंड में जन-जन की आवाज बुलंद करेगी. भाजपा जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी.



