
चाकुलिया : विगत दिनों पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरूवा गांव के प्रोजेक्ट विद्यालय परिसर में चक्रधरपुर के मनोहरपुर में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस घटना में पूर्व विधायक के दो अंग रक्षक शहीद हुए थे। सोमवार को चाकुलिया में दौरे के क्रम में सांसद विद्युत वरण महतो प्रखंड के लाउबेड़ा गांव निवासी शहीद ठाकुर हेम्ब्रम के परिजनों से सांसद ने भेंट कर परिवार को सांत्वना दिया। मौके पर सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि संगठन दुख के इस घड़ी में परिवार के साथ है। मौके पर परिजन और ग्रामीणों ने सांसद से गांव में शहीद की मूर्ति स्थापित करने की मांग की। सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि अगर सरकार द्वारा शहीद की मूर्ति नहीं लगाया गया तो वे भाजपा नेताओं के सहयोग से गांव के चौक पर शहीद ठाकुर हेम्ब्रम की मूर्ति स्थापित करेंगे।अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, पारथो महतो, मनोरंजन महतो, त्रिलोचन राणा, संजय दास समेत अन्य उपस्थित थे।





