
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने कुईलीसुता पंचायत का दौरा कर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्य और आवास, शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. मनरेगा योजना को लेकर ग्राम रोजगार सेवक और कनीय अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राक्कलन और मनरेगा के प्रवाधान के आधार पर ही काम कराना सुनिश्चित करें. प्रधानमंत्री आवास के निरीक्षण के दौरान लाभुकों को जल्द से जल्द आवास का निर्माण करके गृह प्रवेश करने का निर्देश दिया है,वही शौचालय का निरीक्षण के दौरान लाभुक को सख्त निर्देश दिया कि वे शौचालय का उपयोग करे और इसकी साफ-सफाई का भी ध्यान अवश्य रखेंगे.


















