बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति प्रमुख त्योहार है. यहां मकर पर कुम्हा बनाने की परंपरा आज भी बरकरार है. पाथरी पंचायत अतंर्गत मधुआबेड़ा गांव के युवा कुम्हा बनाने में जुट गये हैं. मकर संक्रांति के कारण बच्चे सुबह से खजूर व ताड़ के पत्ते काट कर धूप में सुखा रहे हैं. युवा एक सप्ताह पहले से कुम्हा बनाने की तैयारी में हैं. हालांकि, यह परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है. क्षेत्र के गांवों में मकर संक्रांति सादगी पूर्वक मनायी जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी हो कि मकर संक्रांति की सुबह लोग स्वर्णरेखा नदी और तालाब में स्नान करते हैं इसके बाद नये कपड़े पहन कर पीठा व पकवान का आनंद उठाते हैं. कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नदी और तालाब में स्नान के उपरांत अलाव की व्यवस्था के लिए गांव के बच्चे ताड़ के पत्तों से कुम्हा तैयार करते हैं. बिहारी समुदाय के लोग इस दिन दही-चूड़ा और तिल-गुड़ आदि का सेवन करते हैं. तिल और गुड़ से तरह-तरह के पकवान बनाये जाते हैं.















