
चाकुलिया : चाकुलिया -धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से सटे मैमक्लब स्थित सुनसुनिया साल जंगल में विगत दिनों पेड़ कटवा गिरोह द्वारा कई साल के पेड़ को काटा गया है. यह समाचार लोकप्रिय अखबार उदित झारखंड में प्रकाशित होने के बाद वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति की अध्यक्ष सह पद्मश्री जमुना टुडू ने भालुकबिंदा वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ पहुंचकर जंगल का जायजा लिया. पद्मश्री जमुना टुडू ने कहां कि जंगल से कई पेड़ काटे गये हैं. समिति के सदस्य लगातार जंगल में पहरेदारी कर साल पेड़ को संरक्षित करने का काम कर रहे है. जंगल से विगत दिनों ग्रामीणों द्वारा जंगल से पेड़ काटकर ले जाया गया है. जंगल में वन सुरक्षा समिति की सदस्य लगातार पहरेदारी कर रहे है. जंगल से पेड़ काटते पकड़े जाने पर लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जंगल से पेड़ कटाई पर रोक लगाने के लिए वन समिति की सदस्यों को पहरेदारी और ग्रामीणों को जागरूक कर वन संरक्षण करने के प्रति जागरूक करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे विभाग के पदाधिकारी से बात कर कर्मियों को जंगल की देखरेख करने के प्रति समिति के सदस्यों को सहयोग करने की मांग करेंगे. वही समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महतो ने कहा कि समिति की महिलाएं लगातार वन की सुरक्षा करने के प्रति जंगल में पहरेदारी करती हैं. कहा कि सदस्यों के घर जाने के पश्चात ग्रामीण जंगल में प्रवेश कर जंगल से पेड़ को काटते है. कहा कि जंगल से पेड़ काटते पकड़े जाने पर समिति ग्रामीणों से दंड के रूप में जुर्माना वसूल करती है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ग्रामीण को घर बनाने के लिए रोला की जरूरत है तो वे समिति से कहे, समिति के सदस्य उन्हें रोला उपलब्ध करायेंगे और एक पेड़ के बदले उक्त ग्रामीण से पांच पौधा लगावाया जायेगा. समिति की सदस्यों ने कहा कि जंगल से हो रही पेड़ की कटाई पर प्रतिबंध लगाने के प्रति सदस्य द्वारा बारी बारी से जंगल में पहरेदारी करेंगी ताकि ग्रामीण जंगल में प्रवेश ना कर सके















