गालूडीह: गालूडीह थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में लोगों से महाशिवरात्रि और होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी। बैठक में घाटशिला इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने कहा कि सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है। उन्होंने महाशिवरात्रि के पर्व पर गालूडीह से निकाली जाने वाली शिव बरात के संदर्भ में भी जानकारी ली। इस दौरान लोगों के सुझाव भी लिए और समस्याएं भी सुनी। मौके पर सचिन सरकार, अबनी महतो, हराधन सिंह, मोचीराम गिरी, गोपाल मुखर्जी, राजेश साह, अमरदीप शर्मा, सुभाष सिंह, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रतन गिरी, कपिल देव शर्मा, आशीष सिंह, शंकर कुमार, अजय अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।



