गालूडीह: पुतरु गांव में स्थित पल्लीश्री कुटीर में रविवार को बंगाली समाज के लोगों ने बसंत उत्सव मनाया। इस दौरान संगीत, नृत्य, आवृत्ति, श्रुति नाटक आदि प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से बंगाली समाज के करीब 200 लोग पहुंचे थे। बसंत उत्सव में महिलाएं पीली साड़ी और पुरुष पंजाबी पोशाक में पहनकर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भूषण चंद्र गोप और उनकी पत्नी नियती गोप द्वारा किया गया था। बंगला संगीत “आमार मोन भालो ना, कालार साथे प्रेम कोरे सुख होलो ना” ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मंच का संचालन कृष्णा साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बसंत उत्सव की शुभकामनाएं दी।



