गालूडीह : गालूडीह स्थित रिसोर्ट में मंगलवार को फूजी फिल्म कैमरा कंपनी के मेंटर द्वारा क्षेत्र के फोटोग्राफरों के लिए फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया. वर्कशॉप में 50 फोटोग्राफरों को कैमरे की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ बेहतर तस्वीर क्लिक करने के गुर भी बताए गए. वर्कशॉप में मिरर लेंस कैमरे के बारे में भी विस्तार से बताया गया. साथ ही, शादी समारोह में सिनेमेटिक फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
कोलकाता के मेंटर अरित्र दास, सायंतन दास और रांची के मेंटर कृष्ण यादव ने फोटोग्राफरों से कहा कि किसी भी अवसर पर की गई फोटोग्राफी एक यादगार मूवमेंट होती है, जिसे फिर से रीक्रिएट नहीं किया जा सकता. ऐसे में कैमरे की क्वालिटी और फोटो क्लिक करने का तरीका बहुत ही मायने रखता है. वर्कशॉप का आयोजन गालूडीह के दीपू कुमार द्वारा किया गया था. इस मौके पर दीपू कुमार, हरे राम प्रसाद, पाल पाल राहुल राय, सुजीत मंडल, सोनू, तपन गोप, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.














