घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार को हिन्दी ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड’ के विजेताओं को प्रार्थना- सभा में पुरस्कृत किया गया. इसमें कुल 6 स्वर्ण, 1 कांस्य तथा 4 रजत दिए गए. कक्षा छठी के प्रणव कुमार, पुष्पिता खानरा तथा प्रियांक सुमन सिंह को स्वर्ण पदक तथा मार्शल हेंब्रम को रजत पदक प्राप्त हुआ. सातवीं कक्षा की अनुषा महंती एवं मानवी प्रधान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़े)
सुनंदा घोष तथा त्रियाशा सरकार ने रजत पदक प्राप्त किया. कक्षा आठवीं से अक्षत गोयल ने स्वर्ण पदक, विश्वजीत महतो ने रजत पदक तथा आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया. प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा व मैनेजर प्रसनजीत कर्मकार ने सभी विजेताओं को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दीं. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र – छात्राएं मौजूद थे.



