पोटका : प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा सैकड़ों कार्डधारियों को पांच माह का खाद्यान्न नही उपलब्ध कराए जाने से नाराज कार्डधारियों ने मंगलवार को पोटका मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय को पांच घंटे घेरे रखा .रसुनचोपा पंचायत के बुरुहातू,लोवाडीह, गालूसिंगी,सिकीडिया,सावनाडीह, सारसे, लेंगाडीह,कुड़तागुटु,धीपासाई एवं कोरगाटोला के सैकड़ों ग्रामीण पोटका चौक से रैली निकाल प्रखंड मुख्यालय पहुंचे एवं पांच माह का खाद्यान्न नही मिलने की बात कह मुख्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गए, जिससे आना जाना बंद हो गया.(नीचे भी पढ़े)

घंटों धरना के उपरांत पोटका थाना प्रभारी रवि होनहागा मुख्यालय पहुंचे एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण नही माने जिसके उपरांत अंचलाधिकारी निकिता बाला की उपस्थिति में कार्डधारियों के मामले की जांच कर जल्द खाद्यान्न उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और घरों को लौटे.इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार चोरक छिकोड महिला समिति द्वारा 370 पीएच एवं 221 अंत्योदय कार्डधारियों को वर्ष 2024 के सितंबर माह से खाद्यान्न नही दिया गया है दुकानदार द्वारा कार्डधारियों से बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट भी ले लिया गया जिसके उपरांत भी अबतक किसी भी कार्डधारी को अबतक अनाज नही दिया गया है .(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कई बार उन्होंने विभाग के अधिकारियों से की जिसके उपरांत जविप्र दुकान में तालाबंदी भी कर दी गई पर विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई अबतक नही की गई है.ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनको बकाया खाद्यान्न नही मिलता है तो और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.इस अवसर पर हिमांषु सरदार,सुनाराम हेम्ब्रम, हरीश हांसदा,सधाई हेम्ब्रम, भारती सरदार,सुबोधिनी सरदार,सुलेखा पात्र,टीकाराम हांसदा, बानगी मार्डी,जननी मार्डी,बागुन सरदार,अनंत सरदार,सरना हांसदा, मनोरंजन सरदार,हरमोहन सरदार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें.



