राजखरसावां : चक्रधरपुर रेल डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह लगभग 10.35 बजे एक मालगाड़ी के तीन बोगी बेपटरी हो गई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी ओडिशा के बड़बिल से कांड्रा की ओर जा रही थी. लेकिन और आज खरसावां स्टेशन पहुंचने से करीब 600 मीटर पहले इस मालगाड़ी की तीन बोगी डिरेल हो गई.मालगाड़ी के बेपटरी होते ही इसकी जानकारी सायरन के माध्यम से स्थानीय रेल अधिकारियों को दी गई. वहीं इसकी सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी से लेकर आरपीएफ और अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और डिरेल हुई मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि ट्रैक की मरम्मती नहीं हो सकी है.बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है.बेपटरी होने के करणों का पता नहीं चल सका है. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर, एडीआरएम विनय कुजूर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में कुछ भी बताने से रेलवे के अधिकारी बच रहे हैं और न ही इस घटना की स्पष्ट जानकारी दी गई है.



