जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस मामले में युवती के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. लिखा-पढ़ी करने के बाद आरोपी दुल हांसदा को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता चाकुलिया थाना क्षेत्र के बर्डी कानपुर इलाके में एक गांव की रहने वाली है. महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी दुला हांसदा ने एक अप्रैल को दोपहर में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. वह चीखती-चिल्लाती रही. लेकिन, आरोपी को उस पर तरस नहीं आया. (नीचे भी पढें)
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद वह घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई. उसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया. चाकुलिया थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुला हांसदा के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया गया है.



