बहरागोड़ा : रथ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में त्योहार के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू सपन महतो, जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, मुखिया पानसोरी हांसदा, तापस महापात्र, रंजीत बाला, मिठू साव, मिंटू पाल, निर्मल दुबे और संतोष गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.







