
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मैमक्लब के पास धालभूमगढ़ – चाकुलिया सड़क पर हल्दीपोखर से बेंद तक चलने वाली भोलेनाथ बस को बहरागोड़ा के जामजुरकी गांव निवासी बाइक सवार चुनाराम हेम्ब्रम (45) ने खड़ी बस में सीधे बाइक लेकर टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना होने के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने बस के शीशा को तोड़ दिया. ग्रामीणों को आक्रोशित देखकर बस चालक यात्री समेत बस को छोड़कर फरार हो गया.

ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया है. सूचना पाकर विधायक समीर महंती और पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. विधायक सीएचसी पहुंचकर घायल व्यक्ति का स्वास्थ्य की जानकारी ली परिवार को उपचार कराने के लिए आर्थिक सहयोग किया. मौके पर परिजनों ने बताया कि चुनाराम हेम्ब्रम अपनी बाइक संख्या जेएच 05 सीएन -1966 से गालुडीह बराज डैम ड्यूटी पर जा रहा था, वह वहां पर होम गार्ड के पद पर काम करता है. ड्यूटी जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है.
















