
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल में हो रहे विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के वोटिंग करने के लिए मतदाताओं ने प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण अपने मताधिकार का प्रयोग किया. झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बीनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बूथ केंद्र पर सुबह से ही वोट देने के लिए हर बूथ पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी. हर बूथ पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे. दोपहर 12 बजे तक 35-40 प्रतिशत मतदान हो चुका था, लोग भयमुक्त होकर घर से बाहर निकलकर शांतिपूर्ण मतदान किया.

मतदान करने के लिए महिला, पुरूष और बुजुर्गों की भीड़ बूथों पर उमड़ी. लोगों ने कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. ओड़ो बूथ के सेक्टर ऑफिसर अरिंदम घोष ने बताया कि ओड़ो बूथ संख्या 184 पर शांति पूर्ण मतदान हुआ. कहा कि बूथ पर मतदाताओं के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई गयी है. प्रशासन की ओर से मतदाताओं का पूरा ख्याल रखा गया है.
हर बूथ पर मतदाताओं के लिए थी मास्क, सेनिटाइजर की व्यवस्था

पश्चिम बंगाल में हो रही विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के वोटिंग पर मतदाताओं के लिए हर बूथ पर कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन किया गया. हर बूथ पर मतदान करने पहुंचे मतदाओं के लिए सेनिचाइजर,प्लास्टिक का दस्ताना और मास्क उपलब्ध कराया गया. वोट देने बूथ पर पहुंचे हर मतदाताओं का तापमान स्कैनर से तापमान मापा गया. तापमान सामान्य होने पर ही मतदाताओं को मतदान करने के लिए बूथ के अंदर प्रवेश कराया जा रहा था. बूथ के बाहर डस्टबीन रखे गये थे. वोटिंग कर वापस निकलकर हर मतदाता प्लास्टिक के दस्ताने को डस्टबिन में डाल रहे थे. बिनपुर विस क्षेत्र के ओड़ो बूथ पर हर मतदाताओं को सारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आशा दीदी (सहिया) मंजु बेरा द्वारा वोट देने पहुंचे हर वोटर को मास्क, दस्ताना और सेनिटाइजर दिया जा रहा था और उन सभी का तापमान स्कैनर से माप रही थी.
पहले मतदान फिर काम का नारा बुंलद किए महिलाएं पहुंची बूथों पर

पहले मतदान फिर घर का काम नारा चरितार्थ होता दिखा पश्चिम बंगाल के प्रथम चरण वोटिंग पर. आज बंगाल के प्रथम चरण की बोटिंग हुई. वोट देने के लिए हर बूथ पर महिलाओं का उत्साह देखा गया. घंटो लाइन में खड़ी रहकर अपना मतदान का प्रयोग किया. बोट देकर घर लौट रही कुछ महिलाओं से बातचीत की गई तो महिला वोटर सेफाली साव, मधुमिता साव और आशा साव ने बताया कि सुबह से ही वे सभी वोट देने के लिए काफी उत्सुक थी. सुबह तैयार होकर पहले वोट देने के लिए अपने बूथ पर पहुंची ताकि वे समय रहते अपना मताधिकार का प्रयोग कर सके. महिलाओं ने कहा कि पहले मतदान फिर घर का काम. कहा कि वे अपना वोट दे दी है और वे घर जाकर अब अपना काम करेंगी. बिनपुर 2 विस के हर बूथ पर महिला वोटरों की संख्या देखी गई. महिलाएं काफी उत्साह से बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.




