चाकुलिया: चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर बुधवार को खेजुरिया गांव के पास केरूकोचा की ओर जा रहे एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इससे बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के ढीलाहारा गांव निवासी दासो मांडी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक पर सवार सुनील बास्के बाल बाल बच गया. घायल युवक को 108 एंबुलेंस से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. (नीचे भी पढ़े)
डॉ नरेश बास्के ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दासो मांडी अपने दोस्त सुनील बास्के के साथ गांव के ही किसी दुकान से सामान खरीद कर वापस घर लौट रहा था. इस दौरान हाइवा ने टक्कर मार दी. जिससे दासो मांडी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हालत में वह सड़क पर पड़ा था. खेत में काम कर रहे नेपाल नायक ने उसे देखा और परिजनों को सूचित किया. इसके बाद परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया.














