गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के सुंदरकनाली गांव में सड़क पर कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है. ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 33 से सुंदरकनाली गांव तक सड़क की स्थिति बदतर हो चुकी है. उक्त सड़क पर कीचड़ फैलने से वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. ग्राम पंचायत को कई बार स्थिति से अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कीचड़ के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है. वहीं, पानी में भी दुर्गंध आने लगी है. ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.



