
चाकुलिया : सरस्वती पूजा को लेकर चाकुलिया प्रखंड के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा की धूम रही है. विभिन्न पूजा कमेटी और विद्यालयों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की गई. पंडाल और विद्यालय में मां की पूजा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा में एफिल टावर निर्मित सरस्वती पूजा पंडाल लोगों को खुब आकर्षित कर रही है. ग्रामीण पंडाल देखने पहुंच रहे हैं और पंडाल के साथ सेल्फी ले रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
पंडाल निर्माण किए स्थानिक युवक रोहित दास ने बताया कि वह कमेटी के अन्य युवकों के सहयोग से इस पंडाल का निर्माण वह 15 दिनों में किया है. कहा कि पंडाल निर्माण बांस, कांटी, तार और पेंट से एफिल टावर के आकार का पंडाल निर्माण किया है. पंडाल निर्माण में कुल 20-25 हजार रुपए में 30 फूट हाइट का पंडाल निर्माण किया है. विदित हो कि रोहित दास हर वर्ष सरस्वती पूजा पर पाड़ा में कमेटी के युवाओं के सहयोग से कुछ ना कुछ अलग पंडाल का निर्माण करता है. रोहित ने अपनी मेहनत और सोच के कारण क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वहीं दूसरी ओर नंप क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में पूजा कमेटी द्वारा निर्मित नारियल के आकार का पंडाल लोगों के बीच मनमोहक रहा.(नीचे देखें तस्वीर)






