चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय के वर्ग आठवीं के 40 छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा उपलब्ध कराएं गये स्कूल बैग का वितरण किया गया. बैग पाकर विद्यार्थियों में खुशी की लहर हैं. मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य बीएस नायेक ने कहा कि सभी विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं और शिक्षा ग्रहण करें. राज्य सरकार विद्यार्थियों को शिक्षित बनाने की दिशा में विद्यार्थियों को हर वर्ष स्कूल बैग, पुस्तक और साइकिल समेत अन्य योजनाओं के तहत लाभ देने का काम कर रही है. विद्यार्थी शिक्षित होकर सरकार की सोच पर खरा उतरने का काम करें. मौके पर वर्ग शिक्षक गोविन्द गोप समेत अन्य उपस्थित थे.




