चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सोनाहारा गांव से कांकड़ीशोल होते हुए तड़ंगा गांव तक लाखों की लागत से कैनाल निर्माण प्रकाश एसोसिएश कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. कैनाल निर्माण में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है और निर्माण कार्य में प्रयोग सामग्री गुणवत्ता पूर्ण नही है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्र की उपप्रमुख कविता साव और विभाग के एसडीओ सुधीर पांडेय से की थी. ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को एसडीओ पांडेय योजना स्थल पहुंचकर कैनाल निर्माण की जांच की. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर ग्रामीणों ने एसडीओ से कैनाल निर्माण में प्रयोग में लाई जा रही गिट्टी के गुणवत्ता का प्रश्न उठाया. ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीओ पांडेय ने साइड पर रखें गिट्टी को देखा और गुणवत्ता की कमी पाकर उक्त गिट्टी को घटिया बताया. मौके पर ग्रामीणों ने कैनाल में ग्रामीणों की सहुलियत के लिए जगह-जगह पर सीढ़ी निर्माण कराने की मांग की. ग्रामीणों के मांग पर एसडीओ ने कैनाल निर्माण कर रहे कर्मियों को कहा कि ग्रामीण जहां-जहां सीढ़ी बनाने की कहते हैं वहां सीढ़ी बनाए ताकी लोगों को सहुलियत हो. (नीचे भी पढ़ें)

विभाग कैनाल निर्माण की जांच कर करे कार्रवाई : उप प्रमुख कविता साव
मौके पर उपस्थित उप प्रमुख कविता साव ने कहा कि कैनाल निर्माण में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है जिसकी विभागीय स्तर पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि कैनाल निर्माण ग्रामीणों के सहुलियत और लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार लाखों खर्च कर कैनाल का निर्माण करा रही है ताकी लोगों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि कैनाल निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए अन्यथा वे ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगी.




