चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा धोवा टोला में शनिवार से तीन दिवसीय मां शीतला की पूजा शुरू हुई. पूजा के प्रथम दिन शनिवार को गाजे-बाजे के साथ कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब से महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा मुख्य पथ होते हुए धोवा टोला पहुंचकर समाप्त हुई. पूजारी प्रहलाद धल और रमेश भारती ने कलश स्थापित कर मंत्रोच्चारण कर मां शीतला की पूजा शुरू की. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
पूजा करने के लिए महिला और पुरुष भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने बताया कि पूजा के अवसर पर रोजाना शाम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मौके पर निताई धल, चंदन सीट, सीशिर दास, मनसा धल, उमेश भारती, टिंकू दास, जीत धल, सागर धल, अपु सीट समेत अन्य उपस्थित थे.













