
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के बड़कुलिया गांव में आयोजित एक दिवसीय नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच आकाश एलेवन और महुलडांगरी एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर आकाश एलेवन ने कब्जा जमाया. फाइनल मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर किया. श्री महंती ने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है.
युवा एक लक्ष्य को लेकर खेले सफलता जरूर मिलेगा. कहा कि बड़कुलिया गांव में रात्रि प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा का विकास होगा. मौके पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर झामुमो नेता जितेंद्र ओझा,राजेश भद्र,मुखलेश कुमार,मुन्ना होता,पतित दास, मिथुन कर,कमेटी के किशोर सोम, सुमन सोम, कमल दत्ता, देब कुमार सेन,अशोक सेन, झुना सोम समेत अन्य उपस्थित थे.





