
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल घाटशिला के एसडीओ एस रजक से मिलकर मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि मुसाबनी के अपनो राजस्थान होटल मालिक द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण किया जा रहा है. कहा कि इसके पूर्व भी शिकायत करने पर पूर्व के अंचलाधिकारियों द्वारा होटल मालिक द्वारा की गई भूमि अतिक्रमण को दो- दो बार अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. परंतु होटल मालिक सरकारी पदाधिकारी की कार्रवाई को दरकिनार कर दोबारा उक्त स्थान पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण किया गया है, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र सौंपकर होटल मालिक द्वारा की गई सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की है. मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी नसीम बक्श, सागेन देवगम, शेख इस्लाम, बीरसिंह देवगम, नागो कुण्टिया, बिजय बारी, विक्रम पूर्ति समेत अन्य उपस्थित थे.

















