चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ नवीन पूरती के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव की कच्ची सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सड़क से वर्षो से ग्रामीण गांव आना जाना करते हैं. उक्त सड़क पर ही गांव के एक व्यक्ति द्वारा आवास का निर्माण किया जा रहा है. कहा की सड़क पर आवास बनने से पंचायत भवन से गांव तक आने जाने गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने पदाधिकारी से मांग किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके. इस मौके पर कालीपदो गोप,श्रीकांत गोप,समीर गोप,मोतीलाल गोप,पुटी गोप,सोमवारी गोप,पुनता सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.




