जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रुप से अहम कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में महिलाओं के बैग की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त चोर बागबेड़ा गाढ़ाबासा का रहने वाला पिंटू कुमार चौरसिया है. उक्त चोर के मकान में जीआरपीएफ और आरपीएफ ने संयुक्त रुप से छापामारी कर चोरी के पर्स से निकाले गये करीब 2.88 लाख रुपये कैश और 20 ग्राम सोना बरामद किया है. उसने बताया है कि वह पटना बिलासपुर ट्रेन और उत्कल एक्सप्रेस में अक्सर चोरी की घटना को अंजाम देता था. (नीचे भी पढ़ें)
वह यात्री की तरह ट्रेन में चढ़ता था और महिलाओं का पर्स लेकर आसानी से अपने झोले में डालकर निकल जाता था. झोले में डालने के बाद वह ट्रेन से उतर जाता था. महिलाओं का पर्स चुराने की घटना के दौरान ही उसने उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से 16 जून को एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सीसीटीवी से रेल पुलिस ने जांच की थी, जिसमें उसका चेहरा सामने आया. इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की, जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया. उसने आसनसोल में कई गहनों को बेचा है. वहीं, वह मोबाइल को चोरी करने के बाद उसको रास्ते में ही फेंक देता था. इस गिरोह में बिहार और ओड़िशा के भी कुछ चोर है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामले की जांच कर रही है. कई कांडों को उसने अंजाम दिया है.












