जमशेदपुर / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के मुसाबनी थाना कालाझोरई गांव निवासी बुरुसी तामसोई (23) की मौत जहर खाने से हो गयी. गुरुवार की शाम पति से विवाद होने के बाद उसने जहर खा लिया था. उसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि महिला का पति गुजरात में रहता है और मृतका का एक बच्चा है. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.














