जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके जादूगोड़ा थाना अंतर्गत लिपिघुट्टू गांव की महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने रसोई घर के किचेन में महिला का झूलता हुआ शव देखा, इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतका के पति का नाम विष्णु महाली है. आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने पति से पूछताछ की है.



