चाकुलिया: शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में काम करने वाली संस्था प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन के द्वारा झारखंड के सभी गांव में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड के रेंगड़पाहाड़ी विद्यालय में आयोजित समर कैंप का विधायक समीर मोहंती ने कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कार्य सराहनीय है, गर्मी की छुट्टी में जब लोग छुट्टियां मना रहे होते हैं ऐसे समय में भी यह संस्था अपने विभिन्न जरूरी कार्यों के साथ-साथ बच्चों की बुनियादी क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन कर अत्यंत सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई की क्षमता को विकसित करने का उद्देश्य समर कैंप से अवश्य पूरा होगा. कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के बच्चों ने विधायक समीर मोहंती को अपने हाथों से बना कर लाएं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संतोष कुमार, राकेश सिंह एवं ज्योति कुमारी मौजूद थे. संस्था के सदस्यों ने बताया कि सर्वे में यह बात सामने आई है कि झारखंड के स्कूलों के पांचवीं और छठी कक्षा के बच्चे दूसरी और तीसरी कक्षा की हिंदी किताब को धारा प्रवाह के साथ नहीं पढ़ पाते हैं. झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग की पहल पर बच्चों में पढ़ाई की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को धरातल पर लाया गया है. अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रथम एजुकेशन के वोलेंटियर शिक्षक बैद्यनाथ माहली, ग्रामप्रधान हरेन माहली, मिथुन कर,प्रवीर माहली, शत्रुघ्न माहली, रवीन्द्र माहली, असित कुमार करुणामय, तपन कुमार बेसरा, धरनी करुणामय, जादूनाथ माहली, अरूण माहली, खगेश्वर माहली, कुनी माहली, दीपाली माहली, मिला माहली, सरस्वती माहली, निलमनी माहली, विशाखा माहली, सावित्री मुर्मू, चम्पा गोप, विशखा गोप, यशोदा गोप, फूलमनी सोरेन, सोनामनी सोरेन, उमा महतो, बुलबली महतो, छिता सोरेन, टुसिया माहली, मामनी माहली, अनिमा माहली समेत अन्य उपस्थित थे.














