चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र के सभागार में शनिवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी प्लस परियोजना की ओर से धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप प्रमुख कविता साव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मु, बीपीएम सतीश वर्मा, हेमंत महतो, बीटीपी सुशांत मंडल, महेंद्र कुमार, शंकर चंद्र मांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. (नीचे भी पढ़े)

अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उपप्रमुख कविता साव ने कहा कि महिलाएं अपने हक के लिए लड़े. महिलाओं पर हो रहे शोषण का सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए ,महिला यदि अपने आप में सुधार लाएं तो समाज में सुधार होगा.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में स्वास्थ्य सहिया द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नाटक,भाषण, नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओं को अपने अधिकार और कर्त्तव्य के प्रति जागरूक किया.कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए सभी प्रतिभागियों को मानसी प्लस परियोजना की ओर से पुरस्कृत किया गया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर मानसी प्लस परि योजना की ओर से जिला समन्वयक हरिहर मदीना,प्रखंड समन्वयक अनुश्री साव , मानसी मित्र वैशाखी महंती, लक्ष्मी मनी टुडू, हरिप्रिया महतो, चंपा महतो, बंदना महतो, अमरजीत महतो, बंशीधर महतो, वही कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. कृष्ण बल्लभ महतो, हेमंत महतो, बीपीएम सतीश वर्मा, विकास कुमार साव, बीटीटी सुशांत मंडल, महेंद्र कुमार, शंकर चंद्र मांडी,एएनएम खेमा महतो, जूली रानी महतो, आशा लता महतो, अनीमा महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



