जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के वीर ग्राम में गुरुवार को बजरंगबली की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. इधर पुजारी रमेश पंडा और गोपी पंडा के नेतृत्व विधिवत बंजरग वली पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान बजरंगबली के नारों से पूरा गांव वीरग्राम गूंज उठा. इस मौके पर भारी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस बाबत क्षेत्र के ग्राम प्रधान डॉक्टर सुंदर लाल दास ने कहा कि भाजपा नेता मनसा राम मंडल की पहल पर बजरंगबली की मूर्ति गांव वालो को मुहैया कराई गयी. जिसका ग्रामीण वर्षों से बजरंगबली की मूर्ति स्थापित करने की सपना पाले हुए थे. जो आज पूरा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में उपस्थित लोग : जादूगोड़ा के वीरग्राम में बजरंगबली मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा में ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान डॉक्टर सुंदर लाल दास, गौर दास, राजेश दास, माणिक दास, झंटू दास, शंभू नाथ दास, सुभाष दास, हिमांशु दास, गुरु पदो दास का अहम सहयोग रहा.




