
चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से भातकुंडा गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण 5 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया था. इस सड़क से भातकुंडा, रंगामटिया समेत अन्य कई गांव के ग्रामीण रोजाना आना-जाना करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर पत्थर उभर आए हैं, जिससे सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है. आए दिन सड़क पर दोपहिया वाहन के टायर सड़क पर उभरे नुकीले पत्थर से पंचर हो जाते हैं, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण कराने के लिए कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है, परंतु सड़क मरम्मत कराने की दिशा में अब तक किसी ने भी पहल नहीं की है. इस वजह से स्थानीय लोगों में लोगों में असंतोष है.





