बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. सुवर्णरेखा नदी में पानी भर जाने से बहरागोड़ा प्रखंड के नदी से सटे गांव मधुआबेड़ा, गुहियापाल, टिंगाशाई, बामडोल, महुलडांगरी, पाथरी, केंदुआपाल के ग्रामीण सुवर्णरेखा नदी में बढ़ते जलस्तर से भयभीत हैं. पिछले दो – तीन दिनों से लगातार बारिश होने से नदी नालों में जलस्तर बढ़ने लगा है, जहां सुवर्णरेखा नदी में नाम भर का पानी था, वही अब नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है और नदी में जल एक किनारे से दूसरे किनारे तक लबालब भर गया है. नदी घाटों में सन्नाटा पसरा हुआ है. गिने चुने वाहन ही पुल से पार हो रहे है. वैसे मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे तक तेज बारिश की चेतावनी दी है.



